Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के जन्मदिन पर पूर्व भाजपा विधायक समेत पहुंचे कई दिग्गज

उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर उनके हल्द्वानी स्थित आवास में पर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हैं। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा समेत नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो वही उनके जन्मदिन के मौके पर रुद्रपुर से भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी यशपाल आर्य को बधाई देने उनके घर पहुँचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य को नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मांग तेजी के साथ उठी।

वही कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं द्वारा दी गई बधाई पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गदगद नजर आए, उन्होंने कहा पिछले चार दशक से वह राजनीति में हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत आज वह इस मुकाम पर हैं, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा दिया गया प्यार और सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को उनकी जरूरत किस सीट पर होगी वहां पर वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वही नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन पर भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी तेजी से हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]