Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रकसिया नाले में फंसे कई मवेशी, स्थानीय लोगों की मदद से सिटी मजिस्ट्रेट, SDM और तहसीदार ने निकवाएं बाहर

हल्द्वानी में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से कई सारे नाले और नदिया उफान पर है। वहीं प्रशासन भी मौसम के रेड अलर्ट जारी करने के बाद लगातार फील्ड में बना हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट, एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीदार सचिन कुमार ने लगातार रकसिया नाला हो या कलसिया नाला दोनों तरफ निरीक्षण कर रहे हैं।

शहर में फिलहाल अभी जलभराव की स्थिति नहीं है। लेकिन लगातार बारिश से बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं रक्सिया नाले में तीन मवेशी पानी के तेज बहाव में फंस गए थे। जिन्हें प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाला, जिस पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इन तीनों अधिकारियों का धन्यवाद भी किया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया मौसम विभाग द्वारा आज और कल रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है, वह वेदर के हिसाब से ही घरों से बाहर निकले, अनावश्यक रूप से कोई बरसात में बाहर न निकले, प्रशासन की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो लोग तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]