Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं : दुग्ध सहकारिता को मिली नई मजबूती, 701वीं महिला दुग्ध समिति का हुआ शुभारंभ…

लालकुआं : दुग्ध सहकारिता को मिली नई मजबूती, 701वीं महिला दुग्ध समिति का हुआ शुभारंभ**मुकेश बोरा ने किया 701 वी महिला दुग्ध समिति का उद्घाटन, किसानों को किया सम्मानित**सशक्त किसान, समृद्ध गांव’ के संदेश के साथ मनाया गया विश्व दुग्ध दिवस* *विश्व दुग्ध दिवस पर स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट व बोनस वितरण, 701 वी महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ**लालकुआं।* नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र की कुमियाखाल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट एवं बोनस वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की गईं तथा बोनस देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता आंदोलन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक सशक्तता का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र की 701वीं भांकर दुग्ध उत्पादक सहकारी महिला समिति का भी शुभारंभ किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने फीता काटकर नई समिति का उद्घाटन किया। नई समिति के गठन पर ग्राम प्रधान नवीन चंद्र आर्या, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट, समिति अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी एवं सचिव कुमारी खुशबू सहित क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।इस दौरान श्री बोरा ने कहा कि नई समिति स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता खीमा शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश चंद्र पड़लिया, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश भट्ट तथा पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश आर्या सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष श्रीमती भुवनी देवी एवं सचिव ईश्वरी दत्त पड़लिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों, दुग्ध उत्पादकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मजबूत सहकारिता ही विकसित भारत की आधारशिला है।”इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन /विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या, यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा, सहायक प्रबंधक मीना रौतेला, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, मार्ग प्रभारी रेखा आर्या, सुपरवाइजर तारादत्त बुधलाकोटी, क्षेत्र परिवेक्षक संतोष कुमार सहित दुग्ध संघ के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।संचालक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पडियार दुग्ध समिति का अध्यक्ष का नाम मुन्नी देवी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]