Connect with us

इलेक्शन 2022

कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे रणजीत, भाजपा के कुनबे में की सेंधमारी…

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने कुनबे को मजबूत करने में जुट गई है, रामनगर में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने मालधन क्षेत्र में भाजपा छोड़कर आए कई कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने मालधन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़े दामों से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य में विकास के बजाय मुख्यमंत्रियों को बदलने का काम किया, युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ छला जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के सामने कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की छुट्टी होने वाली है।

वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के द्वारा रामनगर क्षेत्र में किए गए कार्यों से उन्होंने प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। साथ ही लोगों ने अगले चुनाव में भाजपा को नकार कर कांग्रेस पार्टी का साथ देने की बात कही है।

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]