Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राजपुरा में नशे के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे राजा भईया…

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा बस्ती में नशे के अवैध कारोबार के साथ ही सट्टेबाजी को बंद कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र बाली उर्फ राजा भईया भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिनको स्थानीय लोगों का काफी समर्थन भी मिल रहा है।

शैलेंद्र बाली उर्फ राजा भईया का कहना है कि राजपुरा क्षेत्र में लगातार अवैध नशे का कारोबार और सट्टेबाजी का खेल पनप रहा है, लेकिन पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है, राजपुरा क्षेत्र की युवा पीढ़ी इस तरह की चीजों से बर्बादी की ओर बढ़ रही है, ऐसे में शैलेंद्र बाली उर्फ राजा भईया ने मांग की है, जब तक अवैध नशे के कारोबार और सट्टेबाजी के खेल पर पुलिस लगाम नहीं लगाती है, तब तक वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा यदि इसकी शिकायत आ रही है, तो उसका पूरी गंभीरता के साथ संज्ञान लिया जाएगा। पूरे मामले में इस तरह के कामों में लिप्त रहने वाले लोगों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा किसी भी तरह से अवैध नशे के कारोबार हो गया सट्टेबाजी को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]