Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तिकोनिया गोलीकांड में पुलिस ने किया पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी में कोतवाली पुलिस ने तिकोनिया क्षेत्र में उमेश सिंह बिष्ट के ऊपर चली गोली के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 27 नवंबर को सुबह 1:30 पर तिकोनिया के पास गुलाटी चिकन की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति ने उमेश बिष्ट के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर की, जिसमें उमेश को कमर की तरफ गोली लगी, जिसे 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ऐसे में आज पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो उमेश बिष्ट पर गोली चलाने वाले तिकोनिया क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और किन कारणों से उन्होंने गोली चलाई, इसका पता नहीं लग सका है। पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध इसकी जांच होनी भी बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]