Connect with us

उत्तराखण्ड

अलकनंदा में बड़ा जल स्तर, बाढ़ के आसार, घरों में घुसा पानी, सामान लेकर लोग ऊंचाई की ओर निकले…

रूद्रप्रयाग- लगातार पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गई हैं। रूद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। नदी के किनारे बने मकानों व दुकानों को पानी अपनी चपेट में लेने लगा है।

रूद्रप्रयाग की नगर पालिका के ग्राउंड फ्लोर में पानी जा घुसा है। नदी का प्रवाह तेज है और पानी लगातार ऊंचाई माप रहा है।
नदी का पानी आज रात नौ बजे के लगभग बढ़ना शुरू हुआ और देखते ही देखते नदी के दोनों किनारे ऊपर उठने लगे। यह देख इलाके की जनता दहशत में आ गए। नदी किनारे मकान बना कर रहने वाले लोगों ने तुरंत अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। वे ऊंचाई वाले इलाकों की ओर निकलने लगे हैं। रात दस बजे पानी लगातार बढ़ता जा रहा था। अभी कहीं से नुकसान की जानकारी नहीं मिली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]