Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश : गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम पुष्कर धामी ने मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का किया विमोचन…

ऋषिकेश में आज गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कल्याण पत्रिका की संपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि कल्याण पत्रिका ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा। यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही।

उन्होंने कहा कि गीता प्रेस, गोरखपुर न केवल एक प्रकाशन संस्था है, बल्कि भारतीय हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रसार का एक सामाजिक, सांस्कृतिक स्तम्भ है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार में गीता प्रेस ने असाधारण योगदान दिया है।

इस दौरान गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती रेनू बिष्ट समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]