Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक, आत्महत्या से पहले युवक ने लिखा पत्र, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी के इंदिरा नगर में कूड़ा घर के पास जंगल की तरफ 39 वर्षीय एक युवक का शव मिला है, शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है, जो कि 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना बनभूलपुरा पुलिस पहुंची। जहां पर उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने जानकारी देते बताया कि युवक का शव 2 से 3 दिन पुराना है, जिसने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है, युवक की उम्र 39वर्ष है, जिसका नाम मनोज जोशी है, वह मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के जैंती का रहने वाला है। जिसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमे युवक ने लिखा है कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म चुकी है, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]