Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : तृतीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ,अंडर-11 में नैनीताल के देवेश जोशी बने विजेता,जैविक आनंद उपविजेता

हल्द्वानी : अंडर-11 में नैनीताल के देवेश जोशी बने विजेता, जैविक आनंद उपविजेताहल्द्वानी। तृतीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री श्री मोहन पाठक ने मिनी स्टेडियम में किया। इस अवसर पर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव प्रिंस विपिन, राकेश गुप्ता, समित टिक्कू, योगेश पांडे, दीपक पांडे,रजत अग्रवाल, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। नैनीताल टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से करीब 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। 26 से 29 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।अंडर-11 बालक वर्ग में नैनीताल के देवेश जोशी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। देहरादून के जैविक आनंद उपविजेता रहे, जबकि देहरादून के सार्थक बिष्ट और नैनीताल के वंश टम्टा द्वितीय उपविजेता रहे।समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को दिनेश अग्रवाल और डी.के. सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुभव प्रदान करती हैं।कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन उपाध्यक्ष डी.के. कांडपाल ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]