Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का भव्य स्वागत, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत कई सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल छिमवाल का स्वागत किया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जिले के अंदर मजबूत होगी, क्योंकि राहुल छिमवाल जमीन से जुड़े हुए नेता है, ऐसे में वह जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे,

वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा पार्टी ने एक मजबूत युवा चेहरे को नैनीताल जिले का अध्यक्ष बनाया है, जो की पूरी मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करेंगे, सरकार की नाकामियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष साथ मिलकर वह जनता के बीच ले जाएगा, कांग्रेस पार्टी का नैनीताल का राजनैतिक इतिहास हमेशा से अच्छा रहा है और उनसे ऐसी उम्मीद की जाती है, कि राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भी वह इतिहास दोबारा से दोहराया जाएगा,

वही जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे, हर विधानसभा क्षेत्र में वह लगातार कांग्रेस की बैठक लेंगे, ताकि आने वाले नगर निगम और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]