Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शराब पीकर हुड़दंग करने वाले विशाल,अरुण और करन को पुलिस ने सिखाया सबक,कार को किया सीज…

दिल्ली निवासी 04 लोगों को शराब के नशे में वाहन चलाने व हुड़दंग करने 04 को नैनीताल पुलिस ने सिखाया सबक,

चालक को शराब पीकर वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार तो उपद्रव करने पर 03 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान,

   दिनांक 23.01.2026 को प्रभारी चौकी ज्योलिकोट श्री श्याम बोरा के नेतृत्व में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- DL8CAG-4140 में सवार कुछ लोगों द्वारा उपद्रव किया जा रहा था।

 वाहन उपरोक्त को चेक करने पर वाहन को चालक विशाल का पुत्र प्रेम ठाकुर निवासी शहादरा दिल्ली चला रहा था, साथ में 03 अन्य लोग सवार थे। शराब के नशे में प्रतीत होने पर चारों का बी0 डी0 पांडे हॉस्पिटल नैनीताल में चिकित्सा परीक्षण कराए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।
*शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक विशाल उपरोक्त को 185 एमवी एक्ट के तहत चालान कर गिरफ्तार तथा वाहन सीज किया गया।*

वाहन में सवार अन्य 03 लोगों
1–विशाल पुत्र सतवीर
2–अरुण कुमार पुत्र इकबाल
3–करन पुत्र संजय निवासीगण शहादरा दिल्ली
के विरुद्ध उपद्रव करने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]