Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – स्पा सेंटरों में हुई छापेमारी, भारी अनियमितताओं के साथ चल रहे है शहर में स्पा सेंटर…

एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 19 स्पा सेंटरों को चिन्हित किया गया । जिसमें से 15 स्पा सेन्टरों में सघन चैकिंग अभियान चलाने के लिये विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में 14 टीमों का गठन किया गया। चैकिंग अभियान के दौरान निम्न स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सेन्टरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी।

1- द गोल्डन स्पा, 2- योर स्पा, 3- रिलैक्स स्पा, 4- सिल्वर बुद्धा, 5- प्लान बी, 6- प्लान बी-2, 7- सैवन हैवन, 8- हिमालय स्पा, 9- गोल्डन स्पा, 10- रॉयल स्पा, 11- हेल्थ क्लब, 12- ग्राउंड ऑर्चिड स्पा, 13- सनलाइट स्पा,14- पीसफुल स्पा, 15- लोटस स्पा।

चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्पा सैन्टरों के पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गये हैं। सभी को चेतावनी दी गयी है कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार पुर्नरावृत्ति होती है तो सम्बन्धित स्पा सैंटर को सीज करने की अग्रिम रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]