उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: पकड़ा गया स्मैक तस्कर विक्रम, SOG और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
हल्द्वानी: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस ने 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम को नशे के सौदागरों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे टीपीनगर चौकी क्षेत्र में पंचायतघर की तरफ सड़क किनारे पुलिस और एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम आर्य पुत्र स्वर्गीय मोहन राम, निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं0 272/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
100.52 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 मनोज कुमार – चौकी प्रभारी टीपीनगर
हे0का0 कुदन कठायत – एसओजी
का0 अनिल रट्टा – चौकी टीपीनगर
का0 अशोक रावत – एसओजी
पुलिस ने बताया कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




