Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाई धूमधाम से होली, जमकर झूमे पत्रकार

हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मधुबन बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। इस दौरान पत्रकारों अधिकारियों और राजनेताओं ने जमकर होली खेली। प्रभाकर जोशी एंड ग्रुप द्वारा गाये गए गीतों पर लोग जमकर थिरके। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, इस दौरान विधायक सुमित ह्रदयेश भी पत्रकारों के साथ खूब थिरके, सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दी, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, प्रकाश हरबोला, आर एफ सी हरवीर सिंह, एस पी सिटी हरबंश सिंह, एस पी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, सी ओ लालकुआं शांतनु परासर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, हर्ष रावत, शेर अफगान, शोएब अहमद, डॉ ए एन तिवारी, गोविंद बिष्ट, भूपेश कन्नौजिया, संजय कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, दीप बिष्ट, विनोद कांडपाल, विनोद कुमार, शरद पांडे, जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर राजीव चावला, गुड्डू रजवार, चंद्रप्रकाश, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]