Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

हल्द्वानी: शहर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य एक बार अब फिर तेज़ी से आगे बढ़ गया है। आज गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण तोड़ा गया, जबकि कुछ हिस्सों में अभी भी अतिक्रमण हटाया जाना है। ऐसे में लोगों को प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे कल तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी। इस पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वे एक दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा देंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि हल्द्वानी शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काफी कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ हिस्सों में अतिक्रमण रह गया था। आज दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है, ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]