Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- टीपी नगर से संचालित होगा अस्थाई बस स्टेशन, सिटी मजिस्ट्रेट ने परिवहन विभाग के साथ किया निरीक्षण

हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन को अब दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने परिवहन विभाग और एडीबी के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां पर खाली पड़ी एक एकड़ से अधिक जमीन पर रोडवेज बस स्टेशन को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा और वहीं से बसों का संचालन किया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि लंबे समय से रोडवेज को अस्थाई रूप से शिफ्ट करने को लेकर जमीन की तलाश की जा रही थी, डीएम नैनीताल के निर्देश पर आज उन्होंने अधिकारियों साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जहां पर परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक एकड़ से अधिक जमीन के लिए उपयुक्त लगी। उसके बाद अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन को संचालन के लिए फाइनल कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम नैनीताल वंदना सिंह द्वारा एनओसी दी जानी है। जिसके बाद अस्थाई रोडवेज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]