Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani news हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है। पूरा मामला बरेली रोड स्थित हौंडा शोरूम के पास का है, जहां पर मंडी बाईपास से हल्द्वानी की तरफ तेजी से आ रहे बाइक सवार दो युवक जिनकी बाइक नो एंट्री में खड़ी एक कैंटर से तेजी से जा टकराई, जिसमें बाइक चला रहे युवक कफील अहमद को गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनके साथ बाइक पर बैठे आसिफ को काफी चोट लगी, जिनका इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, जो कि खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक और घायल युवक इंदिरा नगर का रहने वाले है, वही मंडी चौकी इंचार्ज जयदीप नगी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है, साथ ही कैंटर का ड्राइवर पुलिस के गिरफ्त में है, मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]