Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- देवी देवताओं को पटाने वाले बयान पर, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने दी सफाई (वीडियो)

हल्द्वानी – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान विधायक बंशीधर भगत द्वारा देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद, मामले में विधायक बंशीधर भगत ने सफाई दी है… बंशीधर भगत आज हल्द्वानी मे मीडिया से मुखातिब हुए,

उन्होंने कहा की मेरा मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था, और यदि मेरे बयान से किसी को चोट पहुंची है या उसकी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं अपने शब्दों को ससम्मान वापस लेता हूं और क्षमा मांगता हूं। आपको बता दें विधायक बंशीधर भगत कल हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे…

इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई, जिसमें उनके द्वारा भगवान शिव और विष्णु के साथ साथ सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी देवी मां को पटाने का बयान दिया गया था, फिलहाल कालाढूंगी विधायक द्वारा अपने शब्द वापस ले लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]