Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- KBC के मंच पर फिर छाया नैनीताल का एरीज, आपको भी होगा गर्व

टेलीविजन पर चर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया नैनीताल के एरीज से जुड़ा सवाल। नैनीताल जिले में एरीज द्वारा संचालित देवस्थल परिसर में लगी लिक्विड मिरर टेलीस्कोप को लेकर आज कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में सवाल पूछा गया। कार्यक्रम के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछते हुए कहा कि नैनीताल में इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप में कौन सा बहुत ही रिफ्लेक्टिव तरल इसका प्रमुख शीशा है। जवाब में चार विकल्प थे जिसमें क्रोमियम, सिलिकॉन, चांदी और पारा था, जिसका जवाब विकल्प डी पारा सही है। इससे पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर एरीज चर्चित रहा है। एरीज में कंप्यूटर वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत मोहित जोशी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर बखूबी खेले थे। इसके बाद उनके एपिसोड की क्लिप भी काफी वायरल हुई थी। मोहित जोशी ने बताया कि एरीज का देवस्थल परिसर वैज्ञानिक दृष्टि से नए प्रयोग कर रहा है, यह उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने बताया कि देवस्थल में इसके अतिरिक्त भारत की सबसे बड़ी ऑप्टिकल टेलीस्कोप 3.6 मीटर भी लगी है जो उनके द्वारा कौन बनेगा करोड़पति (KBC) कार्यक्रम में पूरे देश को दिखाई गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]