Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति पर हुआ मुकदमा दर्ज…

Haldwani news हल्दूचौड़ के ग्राम गंगापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कराया है, सीओ ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर निवासी अनिल सिंह द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन पूजा का विवाह गत 7 दिसंबर 2019 को घोड़ाखाल मंदिर में पूर्ण हिन्दू रीति रिवाज के साथ हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी कमलेश बिष्ट पुत्र जीत सिंह के साथ संपन्न हुआ था।

विवाह के दौरान उन्होंने अपनी बहन को दहेज में पूरे जेवर अन्य सामान तथा 50 हजार नगद दिए थे, इसके बावजूद भी उनका दामाद कभी संतुष्ट नहीं हुआ, वह समय-समय पर उनसे पैसों की डिमांड करता रहता था, तहरीर में कहा गया है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनका दामाद गलत संगत में रहते हुए नशे का आदी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]