Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स की अनुपालन समीक्षा बैठक, स्व-प्रसंस्करण एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के पालन पर दिया जोर..

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWGs) की अनुपालन समीक्षा बैठक की, स्व-प्रसंस्करण एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के पालन पर दिया जोर
हल्द्वानी, दिनांक 07 जुलाई 2026
नगर निगम हल्द्वानी में आज नगर आयुक्त परितोष वर्मा की अध्यक्षता में बल्क वेस्ट जनरेटर्स (Bulk Waste Generators – BWGs) के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत अनुपालन की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी चिन्हित बल्क वेस्ट जनरेटर्स ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों द्वारा अपने परिसर में गीले अपशिष्ट के स्व-प्रसंस्करण (On-site Processing) की व्यवस्था अभी तक स्थापित नहीं की गई है, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर कम्पोस्टिंग अथवा अन्य स्वीकृत तकनीक के माध्यम से इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान विभिन्न संस्थानों द्वारा अनुपालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा जिन संस्थानों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, उन्हें निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन संस्थानों द्वारा अभी तक अपेक्षित कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई है, उन्हें तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स के अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। निर्धारित समयावधि के उपरांत भी नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 एवं प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में बल्क वेस्ट जनरेटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी संस्थानों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें। बैठक में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सिटी मिशन मैनेजर तथा पीएमयू टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]