Connect with us

उत्तराखण्ड

Haldwani – दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर हुई खाक, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू(वीडियो)

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास मजार से लगे झुकी बस्ती में शुक्रवार दिन रात अचानक आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि दो दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.
जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह दरगाह के नजदीक झोपड़िया को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भयावाह आग को काबू में कर लिया गया है मौके पर अग्निशमन विभाग के दस्ते के अलावा हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे.आग किन कारणों से लगी अभी उसका पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर कब पाया है. यही नहीं किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन झोपड़ी में रहने वाले सभी लोगों के सामान जलकर खाक हो गए हैं आगसे नुकसान का आकलन जिला प्रशासन कर रहा है. गनीमत रहेगी समय पर आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास की और झोपड़ियां भी उसके चपेट में आ सकती थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]