उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं विनोद कुमार पिन्नु ने किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
हल्द्वानी: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जैसे ही यह यात्रा तिकोनिया क्षेत्र पहुंची, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं विनोद कुमार पिन्नु ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर राधा आर्या ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान ने महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिया है, जिसे हर वर्ग की महिलाओं को समझने और अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के उत्थान में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय है।
वहीं विनोद कुमार पिन्नु ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में उतारना और शिक्षा को पिछड़े व दलित समाज तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।”
कार्यक्रम में चन्दन लाल कनोजिया, जया कर्नाटक, चंपा चिलवाल, मंजू दानु, आरती पपोला, हरीश सिनोली, राजेन्द्र लाल, कैप्टेन हरीश चन्द्र, शोभा आर्या, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, ज्योति चौहान, हर्षिता, लक्की राजपूत, हिमांशु आर्या, दयाल, शैलेन्द्र कुमार, मोहनीश कुमार, हैप्पी माहेश्वरी, रोहित कुमार, दीपक कुमार, पवन कनोजिया, सूरज प्रकाश, कृष्णवती सहित कई लोग उपस्थित रहे।





