Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मंत्री सौरभ बहुगुणा ने थपथपाई दुग्ध संघ अध्यक्ष की पीठ, बोले आधुनिक होगा आंचल डेयरी प्लांट…

Haldwani News नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं द्वारा 73वीं वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन का शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया गया। इस मौके पर सामान्य निकाय अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 231 करोड 82 लाख 76 हजार रूपया का बजट पारित किया गया।

दुग्ध मंत्री डेरी विकास सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लालकुआं में 61करोड़ 74 लाख की लागत से डेढ़ लाख लीटर दैनिक क्षमता का आधुनिक डेयरी प्लांट की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू दिया जाएगा, जिससे आंचल ब्रांड पूरे प्रदेश में अन्य ब्रांड को पछाड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंचल के उत्पदाकों की मांग लगातार बढ़ रही है। आंचल ने इस बार लस्सी भी बाजार में उतारी है। वहीं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के विभिन्न अनुभगों से कर्मचारियों एंव अधिकारियों अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र से छह व पर्वतीय क्षेत्र से छह सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों पुरस्कारों से नवाजा गया। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। साथ ही आंचल उत्पादन को लेकर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पीठ थपथपाई। वही गौलापार निवासी प्रगतिशील किसान एवम दुग्ध उत्पादक नरेन्द्र सिंह मेहरा द्वारा लगातार 32 एजीएम में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तोलिया, रामनगर विधायक दिवान सिह बिष्ट, निदेशक निबन्ध डेरी विकास संजय खेतवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गोपाल रावत अध्यक्ष डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक उधम सिंह नगर, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, पार्वती देवी अध्यक्ष दुग्ध संघ चंपावत, उपनिदेशक दुग्ध विकास संजय उपाध्याय, डीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह किरौला, भरत नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, कविराज धामी तथा वर्तमान संचालक मंडल सदस्य भगत सिंह कूमटिया, किशन सिंह बिष्ट, हेमा देवी, गीता दुमका, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा रैकवाल, महिमन सिंह चैहान, आनंद सिंह नेगी समेत सैकड़ों दुग्ध उत्पादक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह भाकुनी सुभाष बाबू द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]