Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार(वीडियो)

हल्द्वानी: कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जब मंत्री ने एप्पल मिशन से संबंधित सवाल पूछे तो उद्यान विभाग के अधिकारी तैयार नहीं थे। मंत्री के प्रश्नों का उत्तर न दे पाने पर अधिकारी एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए।

इस पर मंत्री गणेश जोशी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा “तुम्हारे बस की नहीं है… अगली बार बैठक में पूरी तैयारी के साथ आना। “अधूरी जानकारी के साथ आ रहे हैं अधिकारी”

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों व काश्तकारों की आय बढ़ाने के लिए कृषि व उद्यान क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है।
उन्होंने कहा सरकार हर संभव काम कर रही है, लेकिन यहां अधिकारी अधूरी जानकारी के साथ बैठकों में पहुंच रहे हैं। उन्हें स्पष्ट कहा गया है कि अगली बैठक में पूरी जानकारी के साथ आएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]