Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बड़ा हादसा टला, चलती कार बनी आग का गोला, महिला और पुरुष बाल-बाल बचे (वीडियो)

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित सिंधी चौराहे के पास शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार सवार महिला और चालक ने समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलने में समझदारी दिखाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कार रामपुर रोड से बाजार की ओर जा रही थी। सिंधी चौराहे के पास अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल कार सड़क किनारे रोक दी और दोनों सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। घटना पेट्रोल पंप के ठीक सामने होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय रहते दोनों सवारों के वाहन से बाहर निकलने और पेट्रोल पंप कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]