Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- लो जी… मुख्यमंत्री के दखल के बाद हुआ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज, अब भैंस ढूंढने में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में भैंस चोरी का मामला दर्ज हुआ है और इसके लिए पुलिस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश का इंतजार करना पड़ा। मामला लगभग 8 महीने पुराना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की दो भैंस 21 जनवरी 2022 को चोरी हो गई।

खष्टी देवी की आर्थिक हालात ठीक नहीं है, वह अपने परिवार का भरण पोषण दूध व अन्य चीजे बेच कर करती है। उन्होंने अपने घर के हालात सुधारने के लिए दो भैंस कर्ज लेकर खरीदी थी, लेकिन जब तक हालात अच्छे होते उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी हो गई। भैंस चोरी होने के बाद वह मंडी चौकी गयी, परन्तु पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और मुकदमा दर्ज नहीं किया।

इसके बाद उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से भी सपंर्क किया, लेकिन मदद नहीं मिली तो मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पहुंच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भैंस चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]