Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने PCS परीक्षा को लेकर सरकार से की यह मांग

12 नवंबर को पीसीएस की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग की जा रही है, हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश आज मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा की पीसीएस की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ 20 दिन का समय दिया जा रहा है जो अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त समय नहीं है…

महिलाओं के आरक्षण पर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने और अध्यादेश लाने की बात कही है, 19 अक्टूबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने महिलाओं के क्षेतिज़ आरक्षण पर निर्णय देते हुए करीब 4000 से अधिक नए अभ्यर्थियों को पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया, पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को समाप्त हो गई है…

पीसीएस की मुख्य परीक्षा 12 नवंबर को प्रस्तावित है लिहाजा अभ्यर्थियों को केवल तैयारी के लिए 15 से 20 दिन का ही समय मिल पा रहा है जो उनके लिए पर्याप्त नहीं है, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार से मांग की है कि अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]