Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सख्त लहजे में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिए अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज हल्द्वानी के सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधूरे पड़े विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। धन सिंह रावत ने विकास कार्यों के लिए दिए गए बजट को मार्च से पहले शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करने को कहा,

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और नर्स को भी सम्मानित किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों को हर ग्राम पंचायत स्तर पर जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए, मीडिया से बात करते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि सभी अधिकारियों को मार्च तक विकास कार्यों को पूरा कर बजट को शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जनता मिलन कार्यक्रम कर जनता की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]