Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से किया संवाद, लिए सुझाव…

Haldwani news स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज हल्द्वानी में पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी, साथ ही मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगे।

इस दौरान हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ ने भी स्वास्थ्य सम्बंधी विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी दी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी और सरकार जल्द ही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच के पर्चे का भी एक ही रेट करने जा रही है।

इसके अलावा रोगी कल्याण समिति का भी गठन किया जा रहा है जिसमें विधायक की अध्यक्षता में हर क्षेत्रों में दो महीने में एक बैठक का आयोजन होगा। जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग के अंदर सभी कमियां दूर होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]