Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- लड़की ने दवा समझ कर गटक लिया सल्फास, उपचार के दौरान एसटीएच में हुई मौत

Haldwani news दवा समझ कर सल्फास गटकने वाली 18 वर्षीय लड़की की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी एक बीमार छात्रा ने सल्फास को दवा समझ कर गटक लिया था। जिसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी किशन लाल बिलासपुर स्थित एक आढ़त में काम करते हैं। उनके घर में पत्नी, तीन बेटियां व दो बेटे हैं, दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं तीसरे नंबर की बेटी 18 वर्षीय बेटी ने इसी वर्ष इंटर पास किया था। शुक्रवार को बेटी की तबीयत कुछ गड़बड़ थी। उसी दिन घरवालों ने गेहूं साफ करने के लिए निकाला था। गेहूं में रखा सल्फास का पाउच परिजनों ने कमरे में ही रख दिया और हेमलता ने इसे दवा समझ कर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पास स्थित एक निजी और फिर सरकारी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी लाया गया, जहां रविवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]