Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- घर के बाहर से चोरों ने उड़ाई तीन मोटरसाइकिल, मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई चोरी…

हल्द्वानी में घर के बाहर से खड़ी तीन मोटरसाइकिले चोरी हो गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला राजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 का है। जहां दो घरों के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिले चोरी हो गयी है, जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा राजपुरा चौकी में की गई है। अरविंद कुमार और मनोज नाथ की बाइक एक साथ घर के पास से चोरी हुई है। वहीं दूसरी अन्य बाइक भी पास के ही घर से चोरी हुई है।

वही इस चोरी की घटना सीसीटीवी कमरे में भी कैद हो गई है। चोरी की घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया है। यह घटना रात को 2:42 की है। जब तीनों चोर घर के पास पहुंचते हैं और रेकी करते हैं, घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसको धकेलते हुए लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल राजपुरा चौकी में इस संबंध में चोरी की तहरीर दी गई है, पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज देखने में जुट गई है, वही चोरी की घटना से पुलिस की देर रात्रि गस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। पास में ही राजपुरा चौकी है ऐसे में पुलिस की रात्रि गस्त कहां थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]