Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बदलते मौसम से बच्चों में बढ़ रहे टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस के मामले, डॉ. ऋतु रखोलिया ने दी सतर्क रहने की सलाह

हल्द्वानी: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब बच्चों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश और ठंडक के कारण बच्चों में मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया के अनुसार इन दिनों बच्चों में टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां अधिक देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बच्चे घर से निकलते समय अपना पीने का पानी साथ रखें और बाहर मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक, गन्ने के रस तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। विशेषज्ञों के अनुसार दिन के समय तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए बच्चों को सुबह जल्दी या सूर्यास्त के बाद ही खेलने के लिए भेजना बेहतर होगा। यदि बच्चे में बुखार, उल्टी, दस्त, कमजोरी या अन्य कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।डॉक्टरों ने कहा कि अभिभावक बच्चों के खान-पान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]