Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डॉ. रश्मि पंत बनी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कुलसचिव, उन्होंने कही यह बात

Haldwani news दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में देश के अंदर अपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुका उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को डॉ. रश्मि पंत के रूप में नई कुलसचिव मिल गई हैं। कुमाऊँ के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पंत को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का कुलसचिव नया कुलसचिव नियुक्त किया है। अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत कुमार आर्या ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। डॉ. रश्मि पंत एक साल के लिये प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव बनाई गई हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक विज्ञान विद्याशाखा निदेशक प्रो. पीडी पंत कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. रश्मि पंत ने कुलसचिव बनाने पर शासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पुस्तक वितरण की प्रणाली को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही विश्वविद्यालय के विकास और कर्मचारियों के हितों में काम किया जाएगा। इधर, आदेश जारी होने के बाद एमबीपीजी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. रश्मि पंत को बधाईयां दी,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]