Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल ने दिपावली के बाद पटाखों और कूड़े के तत्काल सफाई के दिए निर्देश…

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली त्यौहार के बाद नगरीय क्षेत्रान्तर्गत पटाखों एवं अन्य सामग्री से काफी मात्रा में कूड़ा एवं गंदगी हुई है। सभी अधिकारी अपने अपने नगर क्षेत्रान्तर्गत पूर्ण सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करते हुए फोटो उपलब्ध कराएंगे। हल्द्वानी नगर में सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कार्मिक तैनात करते हुए आयुक्त नगर निगम स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर सभी निकायों में चलाए जा रहे इस अभियान के भी आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी नोडल अधिकारी रहेंगे तथा सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से सूचना फोटो सहित एकत्रित कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित करेंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]