Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी (दुस्साहस)… चेकिंग के दौरान दरोगा जी से हाथापाई करने लगा यह युवक, मुकदमा दर्ज…

Haldwani news वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा के साथ एक युवक ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की है, पूरा मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां पर तैनात दरोगा मनोज यादव और कांस्टेबल सुनील रात्रि गश्त में थे, इसी बीच रेलवे बाजार से आगे बिना हेलमेट पहने बुलेट से आते हुए दो युवक पुलिस को दिखाई दिए, जहां उन्होंने उन को रोककर कागजात दिखाने को कहा।

इसी दौरान किदवई नगर का रहने वाले युवक अनस ने सब इंस्पेक्टर मनोज यादव की नेम प्लेट खींची और यह तक पूछा कि तुम किसकी इजाजत से चेकिंग कर रहे हो, जब मनोज यादव ने युवक से पूछताछ करने लगे, इसी बीच आरोपी युवक ने दरोगा जी का कॉलर पकड़ लिया और उनका हाथ मोड़कर हाथापाई शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद कांस्टेबल सुनील ने बमुश्किल से दरोगा मनोज को आरोपी युवक से छुड़ाया, दरोगा मनोज यादव की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा साथ ही अराजकता नहीं सही जायेगी, चाहे वह कोई भी हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]