Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- करंट लगने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पूरा मामला गौलापार क्षेत्र के हिम्मतपुर नकायल गांव का है। जहां पर महिला अपने घर के पीछे किसी काम के लिए गई थी, वहां पर करंट लगने से महिला की मौत हो गई।

महिला की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है फिलहाल महिला के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया महिला की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टिया मामला करंट लगने का बताया जा रहा है। वहीं महिला के पति गुजरात में नौकरी करते हैं और महिला के दो छोटे बच्चे हैं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]