Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी ने आईएमए के ‘उत्तराकॉन-2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में इण्डियन मेडिकल एसो० द्वारा आयोजित ‘उत्तराकॉन-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कहा कि इस सम्मेलन से चिकित्सा क्षेत्र में नए-नए अनुसंधान देवभूमि को प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परिणाम हमारे हाथों में नहीं होता है, प्रयास हमारे हाथों में होता है इसलिए प्रयास ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, भगवान ने डॉक्टरों को यह सुनहरा अवसर दिया है कि किसी की भी जिंदगी बचा सकते हैं, स्वास्थ्य सुधार सकते हैं। इस अवसर का डॉक्टरों द्वारा सही से उपयोग किया जाए तो जीवन में निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आयुष्मान योजना, प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, एम्स के नए केंद्रों की स्थापना समेत कई अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। कोविड-19 में स्वदेशी वैक्सीन बनाकर 100 देशों को आपूर्ति कर दुनिया का भारत के प्रति विश्वास मजबूत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]