Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ने रामलीला मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान, एपड़ और रंगोली बनाकर दिया गया भव्य रूप

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम के सहयोग से उनके द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सोमवार को राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन है, उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के निर्देश के क्रम के अनुसार आज रामलीला मैदान परिसर में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद पूरी रामलीला मैदान परिसर के अंदर ऐपड़ और रंगोली बनाई जा रही है। रामलीला मैदान को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम वाले दिन रामलीला मैदान में भी भजन कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]