उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने बाल विकास परियोजना विभाग की समीक्षा बैठक…
हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में मानीय सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड श्री योगेश सिंह रजवार ने बाल विकास परियोजना विभाग की हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी से एवं सेक्टर सुपरवाइजर से आगनबाड़ी केन्द्रों में बाल पोषण एवं महिला पोषण योजना, महालक्ष्मी किट, रेडी टू ईट, अनुपूरक/पोषाहार, आंचल अमृत योजना, नंदा गौरा, PMMVY, की जानकारी ली !!
बैठक में आगनबाड़ी कार्यकृतियों की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आयोग सदस्य श्री रजवार ने बाल परियोजना अधिकारी को निर्देशित करते हुए समस्याओं के निस्तारण हेतु पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने के निर्देश दिए जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा जिससे केन्द्रों पर बच्चों को स्वस्थ माहौल उपलब्ध हो सके!
आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हर वर्ग के लाभार्थीयो तक योजनाओं को पहुंचाने आधार कैंप लगाये एवं बाल श्रम को रोकने, भिक्षा वृत्ति को रोकने ऐसे निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए निर्देश दिए गए।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती किरन जोशी जी सेक्टर सुपरवाइजर एवं बड़ी सख्या में हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायका उपस्थित रहीं!!





