Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- शराब तस्करी में पकड़ा गया डाक पार्सल वाहन, होली को लेकर पहाड़ में होनी थी सप्लाई…

हल्द्वानी पुलिस शराब तस्करों के तस्करी करने के नए-नए तरीकों से हैरान है, इससे पहले टैंकर में शराब का जखीरा पकड़ने वाली हल्द्वानी पुलिस को अब डाक पार्सल वाहन से शराब का जखीरा मिला है।

जहां काठगोदाम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 62 पेटियों में लाई जा रही 1202 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कि डाक पार्सल वाहन से शराब लेकर पहाड़ को सप्लाई करने जा रहा था।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की पंजाब से लाई गयी यह अवैध शराब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत की है, पकड़ा गया तस्कर सुनील हरियाणा का रहने वाला है। इस समय होली के मद्देनजर शराब की तस्करी बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]