Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तमंचे के दम पर लूट, खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को दिया अंजाम

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव में बुधवार देर रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कार में सवार करीब 8 से 10 लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार्यालय में पार्टी कर रहे लोगों को तमंचे के दम पर डराया और वहां मौजूद जुए की रकम समेत लोगों के आभूषण लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें 8 से 10 लोग सवार थे। आरोपियों ने खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताया और तमंचा दिखाकर वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मी समझकर लोग विरोध नहीं कर सके। आरोप है कि बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों से जुए में लगी पूरी रकम लूट ली। इसके साथ ही उनके हाथों से अंगूठियां और गले से चेन भी उतरवा ली। वारदात के बाद आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]