Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने भरा नामांकन, किया जीत का दावा

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर पद के प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में नामांकन पर्चा दाखिल किया। भाजपा ने गजराज बिष्ट को प्रत्याशी घोषित करने में काफी विचार-विमर्श किया और देर रात उनके नाम पर मुहर लगाई।गजराज बिष्ट ने दावा किया कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता उनके साथ हैं और चुनाव को लेकर उत्साह में हैं। हालांकि, नामांकन के दौरान भाजपा के कुछ प्रमुख नेता और टिकट के दावेदारों की गैरमौजूदगी ने अंदरूनी खटास की अटकलों को जन्म दिया है।वहीं, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी की पूरी एकजुटता देखने को मिली। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में सांसद अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष, और पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पार्टी की एकता पर जोर देते हुए गजराज बिष्ट को समर्थन का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]