उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : 21 अगस्त को बीजेपी नेता भुवन जोशी करेंगे श्री अन्न (मिलेट्स) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…
हल्द्वानी। मोटे अनाज (श्री अन्न/मिलेट्स) को बढ़ावा देने और लोगों को इसके स्वास्थ्यवर्धक महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भुवन जोशी द्वारा आगामी 21 अगस्त को शाम 4 बजे मधुवन बैंक्वेट हॉल में श्री अन्न (मिलेट्स) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भुवन जोशी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पहाड़ी खान-पान का विशेष समागम रहेगा। उपस्थित लोगों को पहाड़ी व्यंजनों एवं मोटे अनाज से तैयार विभिन्न पारंपरिक उत्पादों का स्वाद भी कराया जाएगा। भुवन जोशी ने कहा कि यह पहल हम सभी को मिलकर करनी है, ताकि हमारी थाली में मोटे अनाज की मात्रा अधिक से अधिक बढ़े और जंक फूड का सेवन दिन-प्रतिदिन कम हो। उनका उद्देश्य है कि हमारी नई पीढ़ी अपनी पारंपरिक खाद्य संस्कृति से जुड़े और मोटे अनाज को अपनाकर स्वस्थ एवं हृष्ट-पुष्ट जीवन की ओर आगे बढ़े। भुवन जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में सहभागिता कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। भुवन जोशी द्वारा पूर्व में भी उत्तराखंड की भाषा, बोली, पारंपरिक खान-पान और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने एवं बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम, जरूरतमंदों को कंबल वितरण, वृद्धाश्रम एवं गौशाला में सहयोग जैसे सामाजिक कार्यों में भी भुवन जोशी द्वारा समय-समय पर सहभागिता एवं सहयोग किया जाता रहा है। तथा इनके द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता एवं सहयोग के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर सहयोग किया जाता रहा है। भुवन जोशी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस मुहिम का हिस्सा बनने तथा मिलेट्स को अपनी दैनिक थाली में स्थान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।




