Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भवाली-भूमियाधार रोड पर कार से स्टंट करना पड़ा युवकों को भारी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया संज्ञान, 20 मिनट के भीतर पुलिस ने की कार्रवाई

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के भवाली-भूमियाधर मार्ग पर चलती कार में खतरनाक स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। बाहरी राज्य की नंबर प्लेट लगी कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर वीडियो बनाते हुए हूटिंग कर रहे थे। उनका यह जानलेवा स्टंट न केवल उनकी खुद की जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम बन गया। घटना के दौरान पीछे से आ रहे हल्द्वानी के अधिवक्ता ललित जोशी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने बताया कि वह कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी भवाली और भूमियाधार के बीच कुछ युवक चलती कार में स्टंट करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तत्काल नैनीताल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करीब 20 मिनट से भी कम समय में वाहन को ट्रेस कर रास्ते में ही रोक लिया और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि पर्यटन स्थलों पर किसी भी तरह के स्टंट, हूटिंग या यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। ऐसे कृत्य न केवल आपकी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]