Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आवारा सांडों का आतंक जारी, मटर गली में भिड़ गए दो सांड, बचाई राहगीरों ने अपनी जान (वीडियो)

हल्द्वानी के मटर गली सरे बाजार के बीच में देर शाम लगभग 6बजे दो सांडो का आमना सामना हुआ, जिससे बाजार में राहगिरों में अफरा तफरी मची रही, किसी तरह दोनों सांडो को अलग किया गया। व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि सांडों के लड़ने से कई स्कूटर और बाइक वाले गिरकर चोटिल हुए, व्यापारियों में दशहत का माहौल बना हुआ है। लगातार सांडो का आतंक शहर में देखने को मिल रहा है।

मटरगली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि सांडो की लड़ाई के बीच बच्चे और महिलाएं इधर-उधर भागकर और दुकानों में घुस कर अपने आप को बचाया। इस पर आस-पास के व्यापारियों में दशहत का महौल बन गया। इसमें बुजुर्ग कारोबारी डालचंद, मयंक वाष्णेय, अंकित, जसपाल सिंह जस्सी, दीपू सागर, अखलाख अहमद, इंदर लाल, विजय प्रकाश शर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]