Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

हल्द्वानी। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं और सभी पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम समेत सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]