उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, SP सिटी मनोज कत्याल ने किया खुलासा
हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी की घटना का मुखानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की पीली धातु की अंगूठी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, वादी महेंद्र चंद्र तिवारी निवासी कुसुमखेड़ा, मुखानी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके हाथ से 6-7 ग्राम सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। उनके पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश में आया, जिसकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 11 अगस्त को पुलिस ने संदिग्ध की तलाश करते हुए उसे मुखानी क्षेत्र से मय चोरी की गई अंगूठी के गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय संपूनानंद शर्मा, निवासी मोहल्ला गोजानी, कोतवाली रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी का आपराधिक इतिहासथाना पंतनगर में धारा 392/411 IPC के तहत मुकदमा।थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून में धारा 170/171/420 IPC के तहत मुकदमा।थाना मुखानी में धारा 406/420 IPC के तहत मुकदमा।थाना उधम सिंह नगर में धारा 304(2)/317(2) BNS के तहत मुकदमा।थाना स्योहारा, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में धारा 406/420 IPC के तहत मुकदमा।पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।बरामद माल: करीब एक लाख रुपये कीमत की पीली धातु की अंगूठी।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगाड़, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।




