Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस के सचिवालय घेराव पर जानिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

उत्तराखंड में आज विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस का देहरादून में सचिवालय कूच का कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को शुभकामनाएं दी हैं… करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पूरे प्रदेश में सरकार को अलग-अलग जगह पर घेर रही है,

उन्होंने कहा कि मैं हल्द्वानी में राज्य सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं, प्रीतम सिंह देहरादून में सचिवालय कूच के कार्यक्रम में जुटे हुए हैं, यह नहीं कांग्रेस के सभी नेता अलग-अलग जगहों पर अपने-अपने कार्यक्रम और जिम्मेदारी को तय कर रहे हैं… करन माहरा ने कहा की सैन्य धाम और सैनिकों के नाम पर राज्य सरकार धोखा कर रही है,

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है… क्योंकि शहीदों के परिवारों को मिलने वाली ₹10लाख की धनराशि के खिलाफ भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गयी है, करन माहरा ने सवाल उठाया की यदि शहीदों के परिवारों के साथ राज्य सरकार को यही सब करना है तो फिर सैन्य धाम राज्य सरकार किसके लिए और क्यों बना रही है…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]